कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

यौन शिक्षा योजना में मुजफ्फरनगर भी शामिल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर का नाम केन्द्र सरकार की मदद से चलने वाली यौन शिक्षा की योजना के तहत देश के चुने गए आठ जिलो में शामिल है।

जिला परियोजना अधिकारी (परिवार कल्याण) डाक्टर आई पी सिंह ने आज कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित जिलों में उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद और रामपुर को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मिशन के अनुसार किशोरियों को यौन रोगों से बचाव को जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए शुरूमें देश के आठ जिलों का चयन किया गया है, जिसमें मुजफ्फरगन समेत उत्तरप्रदेश के पांच जिले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित महिलाएं गांव में जाकर दस से 19 वर्ष तक की लडकियां को यौन शिक्षा की जानकारी देगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें