कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता यूसुफ खान का इंतकाल

लाहौर, 20 सितंबर। पाकिस्तान फिल्म उद्योग के मशहूर अभिनेता यूसुफ खान का आज ह्दयाघात से इंतकाल हो गया। 80 वर्षीय खान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाद में चिकित्सकों ने ह्दयाघात से उनके निघन की घोषणा कर दी। फिल्म उद्योग से जुडे लोग उनके निघन को अपूरणीय क्षति बता रहे है। बॉलीवुड की अभिनेत्री-निर्देशक रीमा खान ने कहा कि वह बहुत अच्छे इंसान और बेहतरीन कलाकार थे।
अपने पांच दशकों के फिल्मी कैरियर में खान ने उर्दू, पश्तो और पंजाबी की लगभग 400 फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म "परवाज" 1954 में प्रदर्शित हुई थी। वर्ष 1973 में आई "जिद्दी" की सफलता के बाद उन्होंने पीछे मूड कर नही देखा और वह पंजाबी फिल्मों के सुपरहीरो बन गए। उनकी मुख्य फिल्मों में "हसरत, नागिन, ससुराल, वारंट, सोहणी महिवाल, अल्लारक्खा, किस्मत, गुलामी, खुदा गवाह और आन मिलो सजना" शामिल है। खान पाकिस्तान मे भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन के भी विरोघी थे। उनका मानना था कि इससे स्थानीय उद्योग को नुकसान पहुंचता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें