कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नैनो को टक्कर देगी रेनो-बजाज की कार

नई दिल्ली। परिचालन लागत के लिहाज से भारत की सबसे कम कीमत की छोटी कार पेश करने का वायदा करते हुए वाहन निर्माता रेनो-निसान ने कहा कि उसने बजाज के साथ सबसे कम कीमत की कार पेश करने का फैसला किया है जो बाजार में 2012 तक आएगी।
रेनो के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी कार्लोस गोन ने भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में कहा अभी कार की कीमत के बारे मे कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगी। कारे की कीमत कुल परिचालन लागत के लिहाज से आज भारत में बनाई जा रही नई कार से कम होगी। यह कार बाजार में 2012 में आएगी जो पहले 2011 में आनी थी लेकिन भागीदारों के बीच मूल्य और डिजाईन के संबंध मं मतभेद होने के कारण इसमें देर हुई। इससे पहले रेनो चाहती थी कि कार की कीमत करीब 2, 500 डालर हो।
यह पूछने पर कि क्या उनकी कार की कीमत टाटा नैनो से कम होेगी उन्होंने कहा सिर्फ कम कीमत की कार पेश करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि जरूरत यह भी है कि कार में ईधन की खपत भी कम हो। यह प्रतिस्पर्धा के लायक उत्पाद होगा और बहुत कम कीमत पर उपलब्ध होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें