कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दुनियाभर में हर घंटे 27 कर्मचारी बेरोजगार

न्यूयॉर्क, 21 सितंबर। कंपनियां लागत में कटौती के उपाय के तहत हर घंटे कम से कम 27 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। खास बात यह है कि ये छंटनी बडी कंपनियों में हो रही है और इसमें अमेरिका का योगदान सबसे ज्यादा है।
मंदी से निपटने के लिए कंपनियों की छंटनी अभियान का नतीजा यह है कि सितंबर में अब तक करीब 13 हजार लोग नौकरियां गंवा चुके है। पिछले हफ्ते ही अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन बेन बर्नाके ने दावा किया था कि मंदी का दौर लगभग बीत चुका है। इस महीने सिर्फ 20 दिनों में 12,900 लोगों की नौकरी छिन गई है। औसतन हर दिन 645 यानी प्रति घंटे 27 लोगों की छंटनी की जा रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें