कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

थ्री ईडियट्स में रैगिंग के दृश्य पर फैसला सेंसर बोर्ड को करने दे: चव्हाण

मुंबई। थ्री ईडियट्स से प्रेरित रैगिंग कांड मामले में महाराष्ट्र चिकित्सा विभाग के संदेह के घेरे में आई इस फिल्म प्रकरण पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने किनारा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से फिल्म देखने को कहा। चव्हाण ने मंगलवार को कहा, फिल्म हमेशा सामाजिक बुराई को प्रस्तुत करती है और उन्होंने समाज को जागरूक किया है। संबंधित विभाग फिल्म को देख सकता है और रोकथाम के उपाय कर सकता है। ऎसे मुद्दों के लिए सेंसर बोर्ड मौजूद है।
राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयकुमार गावित ने सोमवार को कहा था कि यदि रैगिंग का महिमामंडन किया गया होगा तो उनका विभाग इस फिल्म को देखेगा। उन्होंने कहा था मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सेठ मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना थ्री ईडियट्स में दिखाए गए दृश्य की तरह है इसलिए हम फिल्म में निर्माता को उसकी स्क्रिप्ट सौंपने को कहेंगे। हम फिल्म को भी देखेंगे। चव्हाण ने कहा कि हालांकि दोषी छात्रों को दंडित किया जाएगा लेकिन उनके शैक्षिक करियर को तबाह होने नहीं दिया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें