भारत समाचार
मैं पूरी तरह से फिट : साइना नेहवाल

विश्व की सातवीं नंबर की खिलाडी अब पूरी तरह फिट है और 22 सितंबर से शुरू होने वाली जापान ओपन सुपर सीरीज में भाग लेगी। इस 19 वर्षीय साइना ने कहा कि इस टूर्नामेंट में मिलने वाली चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि चिकन पॉक्स के बाद अपने गेम और फिटनेस के शीर्ष पर रहने के लिए मुझे ब्रेक की जरूरज थी। इसलिये ब्रेक ने मुझे तरोताजा होने में मदद की। साइना ने कहा कि यह एक कठिन ड्रा है। मै दूसरे हाफ में हूं, इसमें पी होंगयान, टिने रूसमुसेन जैसी खिलाडी है। इसलिए यह मुश्किल है, लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं है। इस समय यह मेरे लिए पहला मैच है और मै इस चुनौती के लिए तैयार हूं।




















