गाजियाबाद। फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर छात्रवृति लेने के आरोप में जिले के 40 संस्थानों के 198 छात्रों के खिलाफ जिला समाज कल्याण विभाग मामला दर्ज कराने जा रहा है।
जिला समाज कल्याणअधिकारी संजीव नयन मिश्रा ने बताया कि कुछ दिनों पहले विभाग ने कई कालेजों के छात्रों ने आय प्रमाणपत्रों की जांच की जिनमें 40 संस्थानों में 198 छात्रों के आय प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। उन्होंने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर छात्रवृति लेने वाले छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।





















