बेंगलूरू, 22 सितंबर। तरंग सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी ने बैंकिंग क्षेत्र में मोबाइल बैंकिंग सेवा के बढते रूझान को घ्यान में रखते हुए विशेष मोबाइल वैलेट सेवा की शुरूआत की है। कंपनी के अनुसार इसके तहत ग्राहकों को बैंको में अपने लेनदेन की पूरी जानकारी मोबाइल फोन पर एक ही समय हासिल हो सकेगी। बैंक ने इस नई सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सभी उपाय किए है, ताकि ग्राहकों को परेशानी का सामना नही करना पडे। नई सेवा की शुरूआत करते हुए तरंग के अघ्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अघिकारी वी.रामा. कुमार ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में ग्राहकों को सुलभ सेवाएं देने की मची होड के बीच हमने कुछ अलग करने का विचार किया है। हमारी नई सेवा इसी का नतीजा है।