नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को पुरूषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल युगल स्पर्धा में भारत के विजय कुमार और हरप्रीत सिंह की जो़डी ने न्यूजीलैंड और सिंगापुर के निशानेबाजों को पीछे छो़डते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। विजय और हरप्रीत के स्वर्ण जीतने के साथ ही भारत के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 21 हो गई। डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में इन दोनों ने संयुक्त रूप से 1159 अंक हासिल किए। न्यूजीलैंड इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहा और उसे रजत पदक से संतोष करना प़डा। कीवी जो़डी ने 1140 अंक हासिल किए। सिंगापुर की जो़डी ने 1139 अंक हासिल करके कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत की यह जो़डी नौ अंकों के फासले से इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। वर्ष 1994 के विक्टोरिया (कनाडा) राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के ही जसपाल राणा और अशोक पंडित की जो़डी ने इसी स्पर्धा में 1168 अंक हासिल करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: विजय और हरप्रीत ने जीता स्वर्ण





















