इस्लामाबाद, 22 सितंबर। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के कबायली इलाकों में सुरक्षा बलौं ने 34 आतंकवादियों को मार गिराया। दूसरी ओर प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने भी दावा किया है कि मुठभेड में उसने 45 जवानों को मार गिराया। एक समाचार एजेंसी ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। खबर के मुताबिक दक्षिणी वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हेलिकॉप्टर से हमला किया, जिसमें 26 आतंकवादी मारे गए और कई घालय हुए हैं। उत्तरी वजीरिस्तान के राजमाक इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झडपों में आठ आतंकवादी मारे गए। दूसरी ओर टीटीपी के प्रवक्ता आजम तारिक ने दावा किया कि हमले में कम से कम 45 सुरक्षाकर्मी मारे गए।