कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बहुत जल्द शादी करेंगे सलमान

इंदौर। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर अभिनेताओं में शामिल सलमान खान के मजाकिया लहजे में कहे गये शब्दों पर भरोसा करें तो वह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह बात उन्होंने अपनी जन्मभूमि इंदौर में आज कहीं, जहां वह एक चुनावी रोड शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
लेकिन शादी के बरसों पुराने सवाल ने यहां भी उनका पीछा नहीं छोडा। सलमान से जब एक संवाददाता ने पूछा कि वह अपने उन प्रशंसकों की मुराद कब पूरी करने जा रहे हैं जो उन्हें शादी के बंधन में बंधा देखना चाहते हैं। इस पर 43 वषीय सलमान ने मजाकिये लहजे में मुस्कुराहट के साथ कहा, बहुत जल्द।
शादी से ही जुडे एक सवाल के जवाब में सलमान ने कहा, दिक्कत तो यही है कि मेरे जज्बात कभी खत्म नहीं होते। वह नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिये कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी के समर्थन में वोट मांगने यहां पहुंचे थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें