कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ईलेश व राखी साथ-साथ

नई दिल्ली, 23 सितंबर। एनडीटीवी इमेजिन के एक सूत्र ने बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सांवत और उनके मंगेतर टोरंटो के व्यापारी ईलेश पारूजनवाला के बीच अलगाव की बात को नकार दिया है। इमेजिन के एक सूत्र ने कहा कि राखी इलेश से अलग नही हो रही है। यह जोडा अब भी साथ-साथ है। सूत्र का कहना है कि यह केवल मीडिया की उछाली हुई बात है जिसे जबरदस्ती तूल दिया जा रहा है। रियल्टी शो "राखी का स्वयंवर" में राखी और इलेश की सगाई हुई थी। यद्यपि राखी सांवत ने हाल ही में कहा था कि वह एनडीटीवी इमेजिन के शो "पति पत्नी और वो" में एक छोटे बच्चो के डायपर बदलने और उसे लोरियां सुनाने के बाद से शादी और मां बनने के विचार से घबराई हुई है। सोमवार को मीडिया में खबरें आई थी कि इलेश से न सुलझ सकने वाले मतभेद के बाद राखी ने तय किया है कि वह उनसे विवाह नही करेंगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें