कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नलिनी की अनिश्चितकालीन भूख हडताल खत्म

हैदराबाद, 23 सितंबर। पूर्व प्रघानमंत्री गांघी की हत्या की अभियुक्त नलिनी ने अनिश्चितकालीन भूख हडताल खत्म कर दी है। नलिनी ने जेल सुप्रिटेडेंट से आश्वासन मिलने के बाद भूख हडताल खत्म की है। राजीव गांघी की हत्या की अभियुक्त नलिनी ने भूख हडताल खत्म कर दी है। नलिनी अपनी सजा माफ कराने के लिए दो दिन से भूख हडताल पर थी। नीलिनी राजीव गांघी हत्याकांड में मुजरिम है और वह तमिलाडु की वेल्लुर सेंट्रर जेल में 21 साल की सजा काट रही है। वह 18 साल, तीन महीने की सजा काट चुकी है, जबकि 14 साल की सजा पूरी होने के बाद से ही वह रिहाई की लगातार मांग कर रही है। गौरतलब है कि मद्रास हाईकोर्ट इस मामले में कोई भी फैसला लेने के लिए सरकार को एक कमेटी गठन करने का आदेश दे चुका है। लेकिन अभी तक इस तरह की कोई कमेठी नहीं बनाई गई है। वहीं नलिनी के वकील ने दावा किया है कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। वह मानसिक तौर पर कमजोर हो चुकी है और वह चाहती है कि उसे बेटी के साथ रहने की इजाजत दी जाएं

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें