कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीसी वनडे रैकिंग : भारत फिर नंबर वन पर

जोहानसबर्ग, 23 सितंबर। चैपियंस ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले में डकवर्थ लुईस के आघार पर श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 55 रनों से पराजित किया। इसका सबसे ज्यादा लाभ महेन्द्र सिंह धोनी की टीम को मिला और भारत ने आईसीसी वनडे रैकिंग में फिर से नंबर वन पर आ गया है।
भारत ने पिछले हफ्ते काम्पैक कप में न्यूजीलैड को छह विकेट से करारी हार देकर नंबर वन का ताज पहना था लेकिन नंबर वन पर रहने की खुशी महज 24 घंटे के भीतर ही गाफूर हो गयी जब श्रीलंका के हाथों हार कर यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया। भारत के कुल 126 अंक है, आस्टे्रलिया 125 अंक के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका से हार के बाद 123 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें