कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर पर मंत्रिमंडल में कोई मतभेद नहीं : एंटनी

तिरूवनंतपुरम। रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने रविवार को इन खबरों का खंडन किया कि कश्मीर की हिंसा से निपटने को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में मतभेद हैं। सोमवार को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) कश्मीर के लिए शांति पैकेज पर चर्चा करने वाली है।
एंटनी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ""सोमवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की दिल्ली में बैठक होगी। मंत्रिमंडल में किसी फैसले पर पहुंचते ही कोई मतभेद नहीं रहेगा। मैं इस बारे में कोई बहस नहीं शुरू करना चाहता।"" उन्होंने कहा, ""कश्मीर में बार-बार हो रही झ़्ाडपें चिंता का कारण हैं।"" इससे पहले समिति की बैठक शनिवार को होने वाली थी लेकिन उसे सोमवार तक स्थगित कर दिया गया था। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सरकार पैकेज पर सर्वसम्मति बनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन कांग्रेस की कोर समिति की बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। इससे पहले, जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट करके उनसे राज्य के कम से कम कुछ जिलों से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) हटाने का अनुरोध किया था। कश्मीर में गत 11 जून से जारी हिंसा के ताजा दौर में अब तक 69 नागरिकों की मौत हो चुकी है। शनिवार को ईद की नमाज के बाद हुई ब़डे पैमाने पर हिंसा के बाद प्रशासन ने रविवार को श्रीनगर और कुछ अन्य शहरों में कफ्र्यू लगा दिया है और हुर्रियत कांफे्रस के नरमपंथी गुट के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें