भारत समाचार
महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस-रांकपा गठबंधन पर मुहर

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अघ्यक्ष माणिकराव ठाकेर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चहवाण ने मीडियाकर्मियो को बताया कि कांग्रेस 174 सीटों पर चुनाव लडेगी जबकि राकांपा 114 सीटों पर अपने उम्मीदवार खडा करेंगी। 2004 के चुनाव में कांग्रेस ने 157 सीटों पर चुनाव लडा था जबकि राकांपा ने 127 सीटों पर अपने उम्मीदवार खडे किए थे।
उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियां गुरूवार से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू करेगी। इसके अनुसार राकांपा ने आज 80 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस व राकांपा लोकतांत्रिक मोर्चा के बैनर तले पिछले दस सालों से राज्य में शासन कर रही है।




















