कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : खेलों पर प़डी डोपिंग की छाया

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को डोपिंग का पहला मामला सामने आया। नाइजीरिया की एक महिला एथलीट शुरूआती परीक्षण में डोपिंग की दोषी पाई गई है। राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 100 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली नाइजीरियाई एथलीट ओसायेमी ओलुदामोला को डोपिंग का दोषी पाया गया है। आस्ट्रेलिया की सैली नियर्सन को अयोग्य ठहराए जाने के बाद इस एथलीट को स्वर्ण पदक मिला था। उसके बी सैम्पल की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइक फेनेल ने संवाददाताओं को बताया, ""यह ब़डा दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक खिल़ाडी डोप टेस्ट में दोषी पाई गई है। यह खिल़ाडी 100 मीटर स्प्रिंट की स्पर्धा जीतने वाली नाइजीरिया की ओसायेमी ओलुदामोला हैं।"" फेनेल ने कहा कि ओलुदामोला के नमूने की जांच सकरात्मक रही है। उन्हें शुरूआती कदम उठाते हुए निलम्बित कर दिया गया है। इस मामले में सोमवार शाम को सुनवाई होगी।
सीजीएफ प्रमुख ने कहा, ""डोपिंग का यह मामला अफसोसजनक है। हम सभी स्वच्छ खेल और स्पर्धा के पक्षधर है। हम डोप टेस्ट को लेकर बहुत सतर्क हैं। नाइजीरियाई एथलीट संघ के अध्यक्ष सोलोमन ओगबा ने कहा है कि ओलुदामोला ने दांत में दर्द होने के बाद दवा ली थी और संभव है कि यही उनके डोपिंक में पक़डे जाने की वजह बनी। उधर, निशानेबाजी स्पर्धा में सोमवार को भारत को एक और पदक मिला।
महिला निशानेबाजों तेजस्विनी सावंत एवं मीना कुमारी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 50 मीटर प्रोन की विश्व विजेता तेजस्विनी को 583 और मीना को 585 अंक मिले। भारत को कुल 1168 अंक मिले। भारत 29 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें