नई दिल्ली, 24 सितंबर। डिजिटल क्षेत्र अग्रणी की कंपनी सैमसंग ने भारत में मोबाइल के प्रीमियम वर्ग में एंड्रोइड आघारित पहला मोबाइल फोन लांच करने की बुघवार को घोषणा की। कंपनी के नए माडल गैलेक्सी में ग्राहक सर्च इंजन गूगल से जूडी तमाम सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। सैमसंग ने नए मोबाइल का विशेष आमंत्रण मूल्य 28, 990 रूपये रखा है। कंपनी का दावा है कि ये फोन दुनिया का सबसे पतला फोन है। सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रानिक्स के डायरेक्टर (टेलीकॉम)बीडी पार्क ने कहा कि हमें टाटा डोकोमो के साथ मिलकर एंड्रोइड आघारित मोबाइल पेश करने में खुशी हो रही है। कंपनी के जीएम (मार्केटिंग)असीम वारसी ने बताया कि ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी में किसी भी मोबाइल आपरेटर की सेवाएं ला सकते है। इस मोबाइल में 5 मेगा पिक्सल का कैमरा लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि टच स्क्रीन खंड में सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत की है। कंपनी का यह 11वां मॉडल है। वहीं कंपनी ने इस साल मोबाइल फोन के 33 नए मॉडल भी बाजार में पेश किए है।