जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के जंगलों से पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि उसे मुखबिर सूचना मिली थी कि दो आतंकी लश्कर के पाकिस्तानी आतंकियों से मिलने के लिए पह़ाडी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने गुब्बार जंगल के आसपास घेराबंदी कर एक आतंकी को दबोच लिया, जबकि दूसरा भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी की पहचान सरना गांव के मुदस्सर नजर के रूप में हुई है, लश्कर के आतंकियों को दो सिम कार्ड देने जा रहा था।