तिरूवन्नामलाई, 25 सितंबर। तमिलनाडु के तिरूवन्नामलाई में एक मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हो गया। इस घटना में दो बच्चों और एक महिला समेत ग्यारह लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक विस्फोट शार्ट सर्किट के कारण हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि पटाखों से भरी तीन मंजिला इमारत पूरी तरह घ्वस्त हो गई। हादसे में आठ लोगों की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल में दम तो़डा। नौ लाख कीमत के ये पटाखे कप़डा व्यापारी बाबा भाई के मकान में रखे थे। बाबा भाई एक अधिकृत पटाखा विक्रेत है। सूत्रों के मुताबिक घटना वाले मकान में चार परिवार किराए पर रहते थे।