कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नेहरू कप में भारत-सीरिया फाइनल का रिहर्सल आज

नई दिल्ली, 29 अगस्त। भारतीय टीम नेहरू कप फुटबॉल में आज सीरिया से मुकाबला करेगी। यह मैच एक तरह से फाइनल का रिहर्सल ही है। क्योकि 31 अगस्त के खिताबी मुकाबले में भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होगी। शुरूआती मैच में लेबनान से 0-1 से हारने के बाद मेजबान टीम ने किर्गीस्तान को 2-0 से तथा श्रीलंका को 3-1 से हराया था।
सीरीया के विरूद्ध अंतिम लीग मैच में मेजबान टीम डिफेंस की कमजोरी को दूर करने का प्रयास करेंगी। लेबनान और किर्गीस्तान के खिलाफ टीम की रक्षा पंक्ति बिखरी हुई थी। भारत ने हालांकि श्रीलंका के विरूद्ध मैच में इस कमी को सुघारने को प्रयास किया था। लेकिन मैच में जीतना चाहेंगे। सीरिया की टीम मजबूत है। इसलिए हमे पूरी सावघानी बरतनी होगी, फाइनल पर निगाह है। किर्गीस्तान ने कल की जीत से पांच देशों के टूर्नामेंट के चार मैचों में चार अंक पर अभियान समाप्त किया, लेबनान के भी चार अंक है। जबकि श्रीलंकाई टीम निचले स्थान पर रही, उसने लेबनान पर जीत से तीन अंक हासिल किये।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें