कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चूहे ने रोका एयर इंडिया का विमान

अमृतसर, 26 सितंबर। अमृतसर के राजा सांसी हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के एक विमान में चूहा घूस गया, जिस कारण विमान तय समय पर रवाना नही हो पाया। उ़डान संख्या एआई-187 सुबह 6:30 बजे सांसी हवाई अड्डे से लंदन के लिए जाने वाली थी, लेकिन तीन घंटे से अघिक समय गुजर जाने के बावजूद विमान लंदन के लिए रवाना नही हो पाया। विमान में 238 यात्री सवार थे। हवाईअड्डे के निदेशक चिनसोन पनकल ने बताया कि एक चूहा विमान में प्रवेश कर गया और कर्मचारी उसे खोज रहे थे। इसलिए विमान तय समय पर रवाना नही हो पाया। हवाईअड्डे के अघिकारियों ने बताया कि कुछ यात्रियों ने विमान में चूहा देखा और कर्मचारियों को सूचित किया। विमान से यात्री उतर आए और हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार कर रहे थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें