कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैम्पियंस लीग : रॉयल चैलेंजर्स ने गयाना को 9 विकेट से हराया

सेंचुरियन। सुपर स्पोट्र्स पार्क मैदान पर रविवार को खेले जा रहे चैम्पियंस लीग के पांचवे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने वेस्टइंडीज की गयाना टीम को नौ विकेट से पराजित कर दिया। जैक्स कालिस को (43) को मैन आफ द मैच चुना गया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना की टीम का प्रदर्शन काफी लचर रहा। निर्धारित 20 ओवरों में 103 रन पर उसकी पारी सिमट गई।
इस आसान लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 12.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से जैक्स कालिस ने नाबाद 43 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया। रोबिन उत्थप्पा ने आठ गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 25 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। राहुल द्रवि़ड ने 34 गेंदों में तीन चौके की मदद से 33 रन बनाए। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना की टीम का प्रदर्शन काफी लचर रहा। निर्धारित 20 ओवरों में 103 रन पर उसकी पारी सिमट गई। गयाना की ओर से बार्नवेल ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा चैटरगून ने 18, नरसिंह देवनारायन ने 13 और ट्रेविस डाउलिन ने 10 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंक़डा पार नहीं कर सका। रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाज जैक्स कालिस ने तीन विकेट झटके जबकि प्रवीण कुमार को दो विकेट मिले। डेल स्टेन, अनिल कुंबले और नयन दोषी को एक-एक विकेट हासिल हुआ। चैम्पियंस लीग ने खुद को शोहरत की बुलंदियों को छू चुकी आईपीएल के बाद विश्व क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय गैर आधिकारिक ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता के तौर पर स्थापित किया है। वर्ष 2009 में भारत में आयोजित इसका पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पिछले वर्ष आस्ट्रेलियाई टीम न्यू साउथ वेल्स ने वेस्टइंडीज की घरेलू चैम्पियन टीम त्रिनिदाद एवं टोबैगो को हराकर खिताब जीता था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार इस कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है। चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्टे्रलिया से साउथ आस्टे्रलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्टे्रलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं। वर्ष 2009 की तरह इस बार भी चैम्पियंस लीग में 60 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि दांव पर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें