लंदन, 26 सितंबर। काउंटी चैपियनशिप में भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 113 रन की बेहतरी पारी खेलकर लंकाशर को वारविकशर के खिलाफ मजबूत स्थित में पहुंचा गया। लक्ष्मण का काउंटी चैपियनशिप में चौथा शतक है। उन्हौंने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि लंकाशर ने 45 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। उन्होंने एड्रयू मिलर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले अपनी पारी में 254 रन की साझेदारी भी की। लक्ष्मण की इस पारी से लंकाशर ने वारविकशर के 148 रन के जवाब में 389 रन बनाकर बजबूत बढत हासिल की। उघर ट्रेटब्रिज में लेग स्पिनर पीयूष चावला ने सस्ेक्स की तरफ से नाटिंघमशर के खिलाफ पारी में 62 रन देकर तीन विकेट लिये लेकिन वह बल्लेबाजी में केवल 16 रन ही बना पाये है।