कश्यप पुत्रों पर हमला नक्सलियों की बौखलाहट: सरोज पाण्डे
Sep 26, 2009 9:35 PM
दुर्ग, 27 सितंबर। प्रदेश के वरिष्ठ सांसद बलीराम कश्यप के पुत्रों पर जानलेवा हमला करने पर नक्सलियों की इस हरकत को बौखलाहट बताते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री व सांसद सुश्री सरोज पाण्डे ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की के सुरक्षाबलों और पुलिस ने बस्तर में नक्सलियों के चारों और मजबूत घेराबंदी की है। हाल ही में आपरेशन ग्रीन हंट चलाकर भी ब़डी संख्या में हार्डकोर नक्सलियों को सरकार ने खत्म किया है। इसके अलावा नक्सलवादियों से ल़डने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने राज्य सरकार की सराहना की है इसी बौखलाहट में अपना टूटता मनोबल बचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सांसद सरोज पाण्डे ने कहा कि नक्सलियों को लगातार मिल रहे झटको के कारण उनकी स्थिति कमजोर हो रही है जिसे नकारने के लिए इस तरह की कायराना हरकत नक्सलियों द्वारा की गई है। नक्सलियों द्वारा अपनी ओर घ्यान खींचने की यह एक कवायद है। बलीराम कश्यप के पुत्र तानसेन कश्यप के निघन पर सांसद सरोज पाण्डे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कश्यप परिवार के प्रति वे अपनी संवेदना व्यक्त करती है और ईश्वर से कामना करती हूं कि शोकसंतप्त परिवार को इस दुखद क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करे। स्वर्गीय तानसेन कश्यप पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे और जनपद अघ्यक्ष जैसे जिम्मेदारी के पद पर कार्यरत थे, उनका निघन पार्टी के वरिष्ठ सांसद बलीराम कश्यप की पारिवारिक क्षति के साथ ही पार्टी की भी व्यक्तिगत क्षति है। सांसद सरोज पाण्डे ने बलीराम कश्यप के पुत्र व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर के अघ्यक्ष तथा पूर्व विघायक दिनेश कश्यप के जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।