कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मैडोना के विद्यालय को लेकर विरोध

लंदन। पॉप गायिका मैडोना द्वारा मलावी में बनवाए जा रहे विद्यालय की वजह से लगभग 200 ग्रामीणों को विस्थापित होना पडा। वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार मलावी में मैडोना लडकियों के लिए विद्यालय शुरू करने जा रही है। विद्यालय भवन का निर्माण कार्य जारी है। विद्यालय भवन की वजह से विस्थापित हुए लोगों को मैडोना ने 115,000 डॉलर से अधिक की राशि मुआवजे के तौर पर दी है। मैडोना मलावी स्थित ब्लेनटायर इलाके में विद्यालय भवन का निर्माण करवा रही है। विस्थापित ग्रामीण अपने-अपने घरों के उजडने का विरोध भी कर रहे हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें