मुम्बई 27 सितम्बर। पायलटों के लगातार दूसरे दिन काम पर नही आने के कारण सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की 12 उ़डाने रद्द हो गई। सिमे से सात उ़डाने अंतरराष्ट्रीय मार्ग की थी। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ पायलटों के काम पर न आने के कारण दिल्ली से बैंकाक, सिंगापुर, और काठमांडू की अंतरराष्ट्रीय उ़डाने रद्द करनी प़डी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को पायलटों और प्रबंधन के बीच बातचीत होने की उम्मीद है। एयर इंडिया के करीब 400 पयलटों ने सुविधओं में कटौटती के विरोध में छुट्टी पर जाने की धमकी दी है। पायलयों ने रविवार को प्रबंधन की बातचीत की पेशकश को खारिज करते हुए ह़डताल पर जाने की बात पर अडिग रहने की बात कही।