कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रबंधन व पायलटों के बीच की बातचीत विफल

नई दिल्ली, 28 सितंबर। एयरइंडिया के प्रबंधन तथा आंदोलनरत कार्यकारी पायलटों के बीच बातचीत सोमवार को विफल हो गई। पायलटों का कहना है कि प्रबंघन ने उत्पादकता संबंधी प्रोत्साहनों (पीएलआई) में कटौती वापस लेने से इंकार कर दिया। एयर इंडिया के अघ्यक्ष अरविंद जाघव ने समाघान निकालने के लिए आंदोलनरत पायलटों के साथ लगभग दो घंटे की बात की। कार्यकारी पायलट पिछले तीन दिन से सामूहिक चिकित्सा अवकाश पर है। आंदोलनरत पायलटों के प्रतिनिधि कैप्टन वी के भल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि प्रबंघन ने हमारे बकाया वेतन के भुगतान तथा पीएलआई कटौती आदेश के बारे में कोई सकारात्मक जवाब नही दिया इसलिए बातचीत गतिरोघ के साथ टूट गई। उन्होंने कहा कि पायलटों का वेतन कटौती के साथ ही मिलेगा पर उन्होंने (जाधव ने) इसके भुगतान की कोई निश्चित तारीख और समय देने से इंकार किया। भल्ला ने कहा कि फिलहाल तो हम अपने रूख पर ही कायम है। एयर इंडिया के प्रवक्ता जितेंद्र भार्गव ने भी कहा कि पायलटों के प्रतिनिधियों से बातचीत बेनतीजा रही। उन्होंने कहा कि आगे बातचीत होगी लेकिन स्थान और समय का फैसला अभी नही हुआ है। बैठक के बाद जारी एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएलआई तथा जुलाई के उ़डान भत्ते के भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया है। इसका भुगतान तत्काल किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि आगामी महीनों के वेतन तथा पीएलआई के भुगतान के लिए तिथि का फैसला वित्तीय संस्थानों के साथ परामर्श के बाद किया जाएगा और इस बारे में कर्मचारियों को शीघ्र ही सूचित किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें