कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बारिश में धुली गई भारत की उम्मीदें

सेंचुरियन, 29 सितंबर। चैपियंस ट्राफी में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मैच तेज बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। सेंचुरियन मे लगातार ही रही तेज बारिश की वजह मैच को रद्द करना पडा।
मैच रद्द होने के बाद दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिए गए। अब भारत उसी स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंच सकता है जब पाकिस्तान अगले मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हरा दे और भारत वेस्टइंडीज को इतने बडे अंतर से मात दे कि उसका नेट रन रेट आस्ट्रेलिया से बेहतर हो जाए। जिस समय खेल रोका गया उस समय आस्ट्रेलिया एक बडे स्कोर की ओर बढ रहा था। कंगारूओं ने 43 वे ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बना लिए थे और कैमरून व्हाइट फटाफट शैली में रन बटोर रहे थे।
इस मैच में भी टॉस ने भारतीय कप्तान का साथ नहीं दिया और रिकी पोटिंग ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान से हार चुका है। इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो परिवर्तन किए गए है। यूसुफ पठान और आरपी सिंह की जगह अमित मिश्रा और प्रवीण कुमार को टीम में शामिल किया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें