नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की याचिका पर एक फरवरी 2011 से दो दिवसीय सुनवाई करेगा। यादव ने अवैध सम्पत्ति रखने के मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) से जांच कराए जाने के न्यायालय के आदेश की समीक्षा के लिए यह याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर और न्यायमूर्ति एच. एल. दत्तू ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। सिंह और उनके परिवार ने आय से अधिक सम्पत्ति रखने के आरोपों की जांच सीबीआई से कराए जाने के न्यायालय के आदेश की समीक्षा की मांग की है। विश्वनाथ चतुर्वेदी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर एक मार्च 2007 को न्यायालय ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया था।
भारत समाचार
मुलायम की याचिका पर सुनवाई 1 फरवरी से





















