कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पैन पैसेफिक ओपन : चेन ने साफिना को बाहर किया

टोक्यो, 29 सितंबर। पैन पैसेफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त और पिछली चैपियन दिनारा साफिना दूसरे दौर में सोमवार को ताइवन की क्वालीफायर चांग की चेन से हार गई। साफिना तीसरे सेट में जब मेच के लिए सर्विस कर रही थी तब उन्होने डबल फाल्ट किया। विश्व में 132वें नंबर की चांग ने अपनी सर्विस बचाए रखी और फिर साफिना की अगली सर्विस को भी तोड 7-6, 4-6, 7-5 से जीत दर्ज करके 20 लाख डालर इनामी टूर्नामेंट के तीसरे दौरे में प्रवेश किया। साफिना ने कहा कि डबल फाल्ट हो या अन्य कोई गलती उसका प्रभाव समान होता है। यह मेरे लिए अच्छा मैच नही था। मै पूरे मैच में अपनी पहली सर्विस का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाई। इससे पहले जापान की आई सुगियामा अपने पहले दौर के मैच में रूस की नादिया पेत्रोवा से जब 0-6, 1-2 से पीछे चल रही थी तब उन्हौंने बुखार के कारण मैदान छोडने का फैसला किया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें