नई दिल्ली। देश के कार बाजार की रफ्तार अच्छी बनी हुई है। अप्रैल महीने में घरेलू बाजार में कुल 1,43,976 कारों की बिक्री हुई। यह संख्या पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 39.48 फीसदी अधिक रही। पिछले 11 साल में कार बिक्री का यह सबसे ऊंचा आंक़डा है।
वाहन निर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियम) के अनुसार अप्रैल महीने में घरेलू बाजार में 1,43976 कारों की बिक्री हुई जबकि पिछले साल इसी महीने 1,03,227 कारों की बिक्री हुई थी। यह वृद्धि 39.48 फीसद रही। कार वृद्धि का यह आंकडा गत 11 साल में सबसे ज्यादा रहा। इससे पहले वर्ष 1999 में कार बिक्री में 50.29 फीसद की धमाकेदार वृद्धि दर्ज की गई थी। सियाम के सूत्रों के अनुसार कार और दुपहिया वाहन समेत सभी वाहनों की बिक्री अप्रैल में 25.24 फीसद बढकर 11,20,081 वाहन तक पहुंच गई जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में 8,94,380 वाहन बिके थे।





















