कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर में मरने वालों की संख्या 101 हुई

श्रीनगर। कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ झ़्ाडप में घायल हुए तीन और लोगों की रविवार को मौत हो गई। इसके साथ ही घाटी में तीन महीने से जारी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टप्पर गांव में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ झ़डप में घायल हुए युवक मुहम्मद अमीन गनाई की मौत हो गई।
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सूरा (एसकेआईएमएस) में रविवार को बिलाल अहमद नजर और शब्बीर अहमद डार की मौत हो गई। बिलाल शनिवार को अनंतनाग जिल के खन्नल इलाके में हुई झ़डप में घायल हुआ था जबकि डार गुरूवार को अवंतीपारो इलाके में जख्मी हुआ था। प्रशासन ने श्रीनगर और घाटी के अन्य ब़डे कस्बों में कफ्र्यू जारी रखा है ताकि हिंसा को रोका जा सके। शनिवार को श्रीनगर में कफ्र्यू में चार घंटे की छूट दी गई थी। घाटी में बीते 11 जून से हिंसा का दौर शुरू हुआ था। 12 सितंबर से अब तक की हिंसा में ही 18 लोगों की जान जा चुकी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें