मुम्बई। देश के शेयर बाजार मंगलवार को मिलेजुले रूख के साथ खुले। सेंसेक्स 0.47 अंकों की गिरावट के साथ जबकि निफ्टी 7.80 अंक बढ़कर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 0.47 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 20,851.91 पर खुला। बीते सोमवार को यह 20,852.38 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 7.80 अंक बढ़कर 6281.00 पर खुला। निफ्टी सोमवार को 6273.20 पर बंद हुआ था।
भारत समाचार
सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी में बढ़त





















