कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सब जूनियर बैडमिंटन : निहारिका ने एकल खिताब जीता

जयपुर, 1 अक्टूबर। कोटा की निहारिका सैनी ने राजस्थान सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में ल़डकियों को अंडर-16 खिताब जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने जयपुर की आकृति बत्रा को 21-16, 21-15 से पराजित किया। जयपुर की अश्विन लोडिया, पीयूष मीणा,कर्मा मीणा और सलोनी गुप्ता दोहरे खिलाब के दावेदार हो गए है। जयपुर के पीयूष व अश्विन ल़डकों के एकल फाइनल में भि़डेगे। पीयूष ने सेमीफाइनल में कुलदीप को 21-15, 21-17 से तथा अश्विन ने जॉर्ज जैम्स का 21-11, 21-17 से पराजित किया। युगल सेमीफाइनल में पीयूष-अश्विन ने योग्य गुर्जर व दृष्टांत को 21-6, 21-5 से हराया। आयोजन सचिव मनोज दासोत ने बताया कि गुरूवार को बाडमेर के जार्ज जैम्स को उदीयमान खिलाडी के रूप में पुरस्कृत किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें