मुंबई, 1 अक्टूबर। दिनभर चले उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजर में गुरूवार को कारोबार घट-बढ़ के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 8 अंक ऊपर 17,135 पर और एनएसई का निफ्टी 1 अंक नीचे 5,083 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप, बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में मुनाफे में रही टॉप कंपनियों में भारती एयरटेल, रिलायंस कम्यूनिकेशंस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और ओएनजीसी शामिल थीं। सेंसेक्स की नुकसान में रही टॉप कंपनियों मे मारूति सुजूकी, एचडीएफसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और टाटा पावर शामिल थीं। दोपहर 2 बजकर 26 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 59 अंक की गिरावट के साथ 17,068 पर और एनएसई का निफ्टी 22 अंक नीचे 5,062 पर कारोबार कर रहा था।