कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फर्जी ईमेल के प्रति आगाह किया

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने करदाताओं से कहा है कि वह ईमेल पर पैन या के्रडिट कार्ड आदि की जानकारी नहीं दे। विभाग ने यह सलाह उन फर्जी ईमेलों को ध्यान में रखते हुए जारी की है जिनमें उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी लेकर धोखाधडी की जाती है। अनेक लोगों को इस तरह के फर्जी ईमेल मिल रहे हैं जिनमें जुडी व्यक्तिगत व गोपनीय जानकारी मांगी जाती है। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस तरह के ईमेल के विषय में कर रिफंड या रिफंड चाहिए जैसे शब्द लिखे होते हैं और आम उपभोक्ता आसानी से धोखा खा जाते हैं।
आयकरदाताओं के व्यक्गित ईमेल आईडी पर इस तरह के ईमेल बडी संख्या में आ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने अपने हर ईमेल के अंत में आयकरदाताओं को आगाह करने वाला संदेश देने का फैसला किया है। इसके साथ ही विभाग ने आयकरदाताओं से कहा कि वे एनवीएफआई एट एकाउंट्स डाट नेट जैसे ईमेल एड्रेस से आए मेल का जवाब नहीं दें।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें