कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हुंडई की बिक्री में 16.41 प्रतिशत इजाफा

नई दिल्ली 1,अक्टूबर। हुंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) की बिक्री सितंबर माह के दौरान 16.41 प्रतिशत के इजाफे के साथ 53,804 इकाई रही है। 11 साल पहले कंपनी की पहली कार आने के बाद से किसी एक माह में यह एचएमआईएल की सबसे ज्यादा बिक्री है। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने 46,218 कारे बेची थी। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, माह के दौरान घरेलु बाजार में उसकी बिक्री 24.61 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 27,803 इकाई पर पहुंच गई, जो पूर्व वर्ष के इसी महीने में 22,311 इकाई रही थी। सितंबर में कंपनी का निर्यात 8.75 फीसदी के इजाफे के साथ 26,001 इकाई पर पहुंच गया। पिछले सितंबर में कं पनी का निर्यात 23,907 इकाई रहा था। एचएमआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने कहा कि हमने अपने पिछले साल के परिचालन के दौरान का सबसे ब़डा मासिक बिक्री आंक़डा हासिल किया है। साथ ही त्यौहारी सीजन के मद्देनजर ग्राहक एक बार फिर शोरूम की ओर लौटने लगे है।
सक्सेना ने कहा कि यदि दिपावली के दौरान भी ब्रिकी मजबूत बनी रहती है, तो हम चालू वर्ष में 10 फीसदी से ज्यादा विकास की उम्मीद कर सकते है। ए-2 वर्ग (सांत्रो,आई 10,आई20,और गेट्ज प्राइम) में कंपनी ने 49,482 वाहन बेचे, जबकि ए-3 वर्ग (एक्सेंट और वेरना)में कंपनी की ब्रिकी 4,269 इकाई रही। ए-5 वर्ग (सोनाटा ट्रांसफार्म) में कंपनी 52 कारे बेची। वही माह के दौरान कंपनी ने एक एसयूवी टूसो की बिक्री की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें