कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारतीय टीम उदासीन और नीरस दिख रही है : अकरम

नई दिल्ली, 30 सितंबर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा कि चैपियंस ट्राफी मे भाग ले रही भारतीय टीम उदासीन और नीरस क्रिकेटरों के दल की तरह दिख रही है। अकरम ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम आठ देशों के इस टूर्नामेंट में बहुत प्रभावहीन दिख रही है और उनकी स्थिति सेमीफाइनल में पहुंचने के लायक नहीं दिख रही है। अकरम ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए मैच के बाद कहा ऎसा लगता है कि भारतीय खिलाडियों का मन खेल मे नहीं कही ओर है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम उदासीन और नीरस दिख रही है। ऎसा लगता है कि उनकी खेल में कोई दिलचस्पी नहीं है और मजबूरी मे इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है। मैं नहीं जानता कि इसका क्या कारण है। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अकरम की समझ से परे है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ तेज गेंदबाजों ने बहुत शार्ट गेंद की तथा स्पिनर रन गति पर अंकुश लगाने और विकेट लेने में असफल रहे। आस्टे्रलिया के खिलाफ भी लगभग यह कहानी दोहराई गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें