मुंबई 2,अक्टूबर। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बडे़ बैंक एसबीआई ने सभी परिपक्वता अवधि वाली जमा राशि पर ब्याज दर 0.25 फीसद कम की गई है। नई दरे पांच अक्टूबर से प्रभावी होगी। बैंक द्वारा जानी बयान के अनुसार 15 से 45 दिन की अवधि वाली जमाओं पर 2.75 फीसदी की दर से ब्याज देय होगा जबकि 8-10 साल की जमाओं पर 7.5 फीसदी की दर ब्याज देय होगा।