पटना। अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा 24 सितम्बर को फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर बिहार में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने मंगलवार को बताया कि राज्य में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज करने एवं आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
नीलमणि के मुताबिक संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और अति संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का भी आदेश मुख्यालय द्वारा दिया गया है। इसके अलावा भीडभ़ाड वाले क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
भारत समाचार
अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर बिहार में पुलिस सतर्क





















