भारत समाचार
दे दी हमें आजादी ........ कृतज्ञ राष्ट्र ने बापू को याद किया

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी तथा कई प्रमुख हस्तियों ने सुबह राष्ट्रपिता के समाधि स्थल राजघाट पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में विदेश मंत्री एसएम कृष्णा, रक्षा मंत्री एके एंटनी ,दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी शामिल थे। अमेरिकी राजदूत टिमोथी जी रोमर ने भी राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न धर्मो के नेताओं ने भी समाधि स्थल पर प्रार्थना की।




















