कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मंदी का असर अगले वर्ष भी रहेगा : अहलूवालिया

नई दिल्ली 10,अक्टूबर। योजना आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा कि विश्व आर्थिक मंदी का असर अगले वित्त वर्ष 2010-11 मे भी महसूस किया जाएगा तथा 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान नौ प्रतिशत की औसत आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं होगा।
डॉ. अहलूवालिया ने उद्योग व्यापार संगठन एसोचम की 88वीं वार्षिक बैठक में कहा कि विश्व आर्थिक मंदी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह संकट वर्ष 2008-09 में शुरू हुआ था। वर्ष 2009-10 में यह उभार पर रहा तथा वर्ष 2010-11 में भी इसका असर बना रहेगा। आर्थिक सुस्ती के कारण भारत में आर्थिक वृद्धि दर पिछले वर्ष 6.7 प्रतिशत रही जबकि चालू वित्त वष्ाü में यह 6.3 प्रतिशत रहने की संभावना है। डॉ. अहलूवालिया ने 11वीं योजना के औसत लक्ष्य के बारे में कहा कि यह नौ प्रतिशत नहीं रह पाएगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें