कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

अहमदाबाद, 4 अक्टूबर। गुजरात में एक महिला की मौत स्वाइन फ्लू से हो गई है। इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि निशाबेन दीपकबाई (25) की मौत शनिवार को वीएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू से हो गई। अधिकारियों के मुताबिक निशा को स्वाइन फ्लू की जांच में पॉजिटिव पाया गया। राज्य में स्वाइन फ्लू से हुई कुल मौतों में से 20 अकेले सूरत जिले में हुई हैं। इस बीच कल हुई जांच में चार लोगों को पॉजिटिव पाया गया जिससे राज्य में स्वाइन फ्लू से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 213 हो गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें