भारत समाचार
अब चोटिल हुआ तो करियर चोपट हो जाएगा : फ्लिटाफ

"डेली मेल" के अनुसार फ्लिटाफ ने कहा कि अगली बार चोटिल हुआ तो मुझे क्रिकेट छो़डना पडेगा। ऑपरेशन के बाद मुझमें अब सीमित क्रिकेट बची है और आगे चोट लगी तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा जब मैं 13 साल का था तब से चोटिल होता रहा हूं। मैं जब इंग्लैड की टीम आया था तो उसके कुछ दिनों पहले ही चोट से उबरा था।
फ्लिटाफ ने कहा कि देश के लिए खेलना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहा है। उन्होंने कहा मैंने पहले भी कहा है कि इंग्लैड के लिए खेलना मेरी सर्वोच्चा प्राथमिकता होगी। मेरे लिए शारीरिक फिटनेस और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी बेहतर संतुलन बनाना जरूरी है।




















