लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री वैनेसा हडजेंस ने कैलीफोर्निया में एक पार्किग से अपनी कार निकालने के दौरान वहां आ रही एक अन्य कार में टक्कर मार दी। वैसे इस छोटी सी दुर्घटना से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। वैनेसा इन दिनों अभिनेता जैक इफ्रॉन के साथ समय बिता रही हैं। वह कैलीफोर्निया के स्टूडियो सिटी में एक पार्किग स्थल से अपनी कार बाहर निकाल रही थीं, तभी उन्होंने वहां पीछे से आ रही एक अन्य कार में टक्कर मार दी। वैसे इस दुर्घटना के लिए वहां कोई पुलिस अधिकारी नहीं बुलाया गया।
भारत समाचार
पार्किग में भि़डी वैनेसा की कार




















