नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में सोमवार सुबह नगर गिम के एक स्कूल में आग लगने से दो छात्र झुलस गए। दमकल अधिकारियों ने बताया कि नांगलोई इलाके के बापडौला गांव के स्कूल में सुबह 11.30 बजे आग लग गई। यह आग बिजली के मीटर में लगी। इस घटना में दो छात्र झुलस गए जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में करंट की अफवाह से मची भगद़ड में पांच छात्राओं की मौत हो गई थी।