भारत समाचार
कोर्ट को राजनीतिक विरोधी न समझे माया सरकार: सुप्रीम कोर्ट

यूपी सरकार का कहना था कि जिन पार्को में निर्माण किया गया है वो विवादित जमीन में नहीं आते लेकिन वस्तुस्थिति ये है कि सरकार ने विवादित स्थलों के नाम बदलकर निर्माण दोबारा शुरू कर दिया। अंबेडकर स्टेडियम पर निर्माण चल रहा था लेकिन उसका नाम बदल दिया गया क्योंकि अंबेडकर स्टेडियम की भूमि पर विवाद चल रहा था। इसी से कोर्ट ने महसूस किया कि सरकार उसे उलझाने की कोशिश कर रही हैं।




















