कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सुनवाई के दौरान कसाब मृत्युदंड को लेकर पूरी तरह बेखौफ था

मुंबई। बम्बई उच्चा न्यायालय में पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब के मृत्युदंड की मंजूरी के लिए सोमवार को सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जब कसाब अदालत में प्रस्तुत हुआ तो वह मुस्करा रहा था।
सरकारी वकील उज्वल निकम द्वारा बहस शुरू किए जाने के बाद कसाब (22) सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुआ। वह मुस्करा रहा था, वह उबकाई ले रहा था, जम्हाई ले रहा था, सिर खुजला रहा था, अपनी वर्दी के बटन के साथ खेल रहा था, अपनी भुजाएं फैला रहा था और मृत्युदंड की सुनवाई को लेकर पूरी तरह बेखौफ था।
सुनवाई उच्चा सुरक्षा वाली अदालत संख्या 49 में चल रही थी। न्यायमूर्ति रंजना देसाई और न्यायमूर्ति आर.वी.मोरे की खण्डपीठ को संबोधित करते हुए निकम ने कसाब और उसके नौ साथियों की आतंकी कार्रवाइयों का ब्योरा प्रस्तुत किया। ये सभी पाकिस्तान से आए थे और उन्होंने मुंबई में विभिन्न स्थलों पर 26 से 29 नवम्बर, 2008 तक हमले किया था। इन हमलों में 166 लोग मारे गए थे, और लगभग 300 अन्य घायल हो गए थे। मरने वालों में 26 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हमले को राज्य द्वारा प्रायोजित करार देते हुए निकम ने जोर देकर कहा कि इन हमलों को लश्कर-ए-तैयबा द्वारा प़डोसी देश की सुरक्षा मशीनरी के सहयोग से अंजाम दिया गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें