मुंबई, 6 अक्टूबर। मंगलवार सुबह रूपया 47.50 के मुकाबले 26 पैसे की मजबूती के साथ 47.26 प्रति डॉलर पर खुला। दूसरी करेंसीज के मुकाबले डॉलर में आई कमजोरी की वजह से भी रूपए में मजबूती देखने को मिल रही हैं। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेज मार्केट पर रूपया 26 पैसे मजबूत होकर 47.25 प्रति डॉलर के भाव पर था। पांच जून के बाद रूपया पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है। डीलरों के मुताबिक एक्सपोर्टरों की तरफ से डॉलर की जबरदस्त बिकवाली की वजह से रूपए को सहारा मिला है।